फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाटू श्याम मंदिर में ज्योतिष कुंभ 28 को

Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से पहली बार 28 अक्तूबर को प्रख्यात ज्योतिषाचार्यों का जमावड़ा बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह 11 बजे से पांच बजे के बीच लगेगा।
विज्ञापन


मंदिर के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि ये ज्योतिषाचार्य आम जनमानस को निशुल्क ज्योतिष परामर्श के साथ दैनिक जीवन में आ रहीं समस्याओं का निदान करेंगे। यहां जन्म पत्रिका, फलित ज्योतिष, अंक ज्योतिष, कुंडली मिलान, लाल किताब, ग्रह शांति उचित जानकारी, रत्नों की उचित जानकारी, वास्तु परामर्श, पितृ दोष निवारण, मांगलिक दोष निवारण, कालसर्प दोष निवारण, नवग्रह, ग्रह शांति एवं अन्य समस्याओं से संबंधित परामर्श के साथ निशुल्क कुंडली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें