भदवाना में मजदूर के परिवार को सांत्वना देने पहुंची मलिहाबाद विधायक जयदेवी काैशल।
मलिहाबाद। बालागंज क्षेत्र में छत से गिरकर मलिहाबाद के भदवाना निवासी अजय (38) की मौत हो गई थी। सोमवार को मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल मृतक अजय के घर पहुंचीं। उन्होंने अजय के परिवार के साथ बातचीत करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिवार में मां व दो अविवाहित बहनें हैं, जिनकी जिम्मेदारी अजय पर थी।