लखनऊ विश्वविद्यालय की असिस्टेंट रजिस्ट्रार सपना अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। उन्होंने इसी साल छह फरवरी को पहली नियुक्ति के रूप में लविवि ज्वाइन किया था। लविवि कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सपना अग्रवाल काफी समय से बीमार थीं। उन्हें किडनी की समस्या थी। मूलत: बरेली की रहने वाली सपना को शुरुआत में वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया। हालांकि, वहां भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। लविवि की ओर से कुलसचिव ने सपना अग्रवाल के परिवार के लिए शोक संदेश भेजा है।