फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरणों में 76 पदों पर होगी सहायक अभियंताओं की भर्ती

Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
gst give employment
विज्ञापन
सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर आवास विभाग ने विकास प्राधिकरणों में खाली पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में विभाग ने 76 सहायक अभियंताओं की भर्ती का प्रस्ताव उप्र लोक सेवा आयोग को भेजा है। ये सभी पद केंद्रीयत सेवा के हैं। इनमें सिविल के 48 और इलेक्ट्रिकल संवर्ग के 28 सहायक अभियंताओं के पद शामिल हैं। भर्ती प्रस्ताव के मुताबिक बीटेक पास अभ्यर्थी ही सहायक अभियंता पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। सहायक अभियंता सिविल के लिए इस ट्रेड में पास अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा। आयोग द्वारा जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें