फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एल्डिको ग्रीन में संपत्तियों के नामांतरण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एल्डिको ग्रीन कॉलोनी में संपत्तियों का नामांतरण हो सकेगा। करीब एक साल से नगर निगम प्रशासन ने इस पर रोक लगाई थी, निगम ने आवंटियों को जो लीज की थी उसमें इसका प्रावधान था। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने और अमीनाबाद में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। सड़क, फ्लाईओवर, चौराहों के नामकरण सहित प्रमुख व्यक्तियों के नाम पर द्वार निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ। एल्डिको ग्रीन कॉलोनी में संपत्तियों का नामांतरण न करने से लोगों को परेशानी हो रही थी तो नगर निगम को भी आर्थिक नुकसान हो रहा था। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नामांतरण फिर शुरू कर दिया गया है। कार्यकारिणी ने नक्खास बाजार में महिला शौचालय बनाने का भी प्रस्ताव पास कर दिया। इसके अलावा एक शेल्टर होम ट्रांसजेंडर के नाम पर होगा।



जार्ज फर्नांडिस की प्रतिमा लगाने सहित कई प्रस्ताव अटके

अनुपूरक एजेंडे में विकासनगर में पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शामिल था। इसके अलावा मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी में 200 मीट्रिक टन क्षमता का मलबा निस्तारण प्लांट का निर्माण, शिवानी विद्यालय ट्रांसपोर्ट नगर से गुडौरा गांव होते हुए नालायकपुरवा जाने वाले मार्ग का नामकरण संत रविदास के नाम पर करने, शिवरी प्लांट में मशीनों को बिजली आपूर्ति के लिए तार बिछाने का काम और संगम पार्क के पास शहीद पथ के नीचे सौंदर्यीरकण कराने का प्रस्ताव भी शामिल था। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि ये प्रस्ताव अगली बैठक में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






इनका हुआ नामकरण

0 अलीगंज सेक्टर सी अल्कापुरी में डीपी श्रीवास्तव के मकान से सुलभ कार्यालय तक की सड़क का नामकरण पद्मश्री डॉ. बिंदेश्वरी पाठक के नाम पर।



0 लालकुआं से नाका चौराहा तक फ्लाईओवर का नाम गुरु गोविंद सिंह के नाम पर।



0 कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में राधाकृष्ण मैरिज हॉल के सामने वाले चौराहे का नाम प्रज्ञान (चंद्रयान-3) के नाम पर।



0 हुसैनगंज चौराहे का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर।







इनकी लगेंगी प्रतिमा, बनेगा द्वार



0 अमीनाबाद इंटर कॉलेज के पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगेगी।



0 कश्मीरी मोहल्ले में शिया धर्मगुरु स्वर्गीय खतीबे अकबर मौलाना अतहर साहब के मकान के पास उनके नाम पर द्वार बनेगा।



0 खरिका में शहीद मेजर दुर्गामल्ल की प्रतिमा लगेगी।



0 महानगर गोल मार्केट चौराहा पर कैप्टन राम सिंह ठाकुरी की प्रतिमा लगेगी।



0 मौलवीगंज वार्ड में रिमको लांड्री के पास अमर शहीद अहमद उल्लाशाह द्वार का निर्माण होगा।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें