फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीटेक छात्र और साथियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया चौराहे पर बीटेक छात्र बिलाल और उसके साथियों से मारपीट की गई। बरेली के भोजीपुरा स्थित धौरा टांडा निवासी बिलाल ने बताया कि वह पांच नवंबर की सुबह करीब चार बजे वह अपनी महिला मित्र रेहा रिजवान और साथी भूपेंद्र सिंह व फैजल के साथ घंटाघर गया था। वहां से लौटते समय टेढ़ी पुलिया चौराहे पर रुका था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद लारेब, अरहान, इस्माइल, कौसर और उनके अन्य साथी पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने बिना किसी बात के बहस शुरू कर दी और फिर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बिलाल और उसके साथी वहां से बचकर निकले तो आरोपियों ने ठंडी पुलिया, मिश्रपुर के पास दोबारा घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में बिलाल और भूपेंद्र चोटिल हो गए। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें