अगर आप गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो आपकी लिस्ट में जुड़ने के लिए एक और नाम आ गया है। जी हां, अशोक लीलैंड की ‘स्टाइल’ एमपीवी’।
गुरुवार को कंपनी ने ‘स्टाइल’ एमपीवी’ (मल्टी परपज व्हीकल) पेश
किया। कंपनी के तेजी से बढ़ते हल्के व्यावसायिक वाहनों के कारोबार की यह
दूसरी पेशकश है।
इससे पहले कंपनी अपना उत्पाद ‘दोस्त’ पेश कर चुकी है।
त्यौहारों के मौसम में ही ‘स्टाइल’ को सड़कों पर उतारना निर्धारित किया जा
चुका है।
अशोक लीलैंड ‘स्टाइल’ को चेन्नई के पास निशान के निर्माण प्लांट
से निकालेगी।