फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना रेप कांड में पीड़िता से हुई लंबी पूछताछ

Mon, 07 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित आशियाना दुराचार कांड में सोमवार को बचाव पक्ष के वकीलों ने पीड़िता से अनेक सवाल किए, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने शेष जिरह के लिए मंगलवार की तारीख तय की।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक, फास्ट ट्रैक कोर्ट में आशियाना दुराचार की पीड़िता से बचाव पक्ष ने जिरह की। उससे कई सवाल पूछे।

एडीजे ने शेष जिरह के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की।

गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य आरोपी गौरव शुक्ला के खिलाफ विचारण चल रहा है।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कोर्ट में पीड़िता की पूर्व में मुख्य परीक्षा हो चुकी है तथा सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें