आशा बहनों से मुलाकात करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर की आशा कर्मचारियों ने गुरुवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की और उनके सामने अपनी मांगे रखीं।
बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पुलिस ने आशा कर्मचारियों से मारपीट की थी।
वह सभी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थीं पर मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़ित आशा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और उनके सामने अपनी मांगे रखीं।
बता दें कि कांग्रेस ने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी व आशा कर्मचारियों का मानदेय 10 हजार रुपये महीना किया जाएगा।