फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बढ़ नहीं रहे तो घट रही फ्लाइटों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से उड़ानों की संख्या घटती जा रही है। अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को करीब डेढ़ हजार यात्रियों ने ही उड़ान भरी। यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ने से एयरलाइन प्रशासन परेशान है। इसे लेकर मंथन शुरू कर दिया है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल है। यह 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्री प्रतिवर्ष की श्रेणी में हाल ही में शामिल हुआ है। जहां पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 55 लाख यात्रियों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) ने सफर किया था। इतना ही नहीं हवाई अड्डे से डेढ़ सौ के आसपास विमानों का आना जाना प्रतिदिन होता था। पर आजकल कोरोना वायरस के कारण विमानों का संचालन ठप सा हो गया है। अभी भी लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद आदि के लिए बहुत ही सीमित संख्या में विमानों का संचालन हो रहा है। विमानन कंपनियों की दलील है कि यात्रियों की संख्या ही कम है। लोग हवाई सफर से कतरा रहे हैं। ऐसे में विमानों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकती है। जिन विमानों का संचालन किया जा रहा है, उसमें भी 50% तक यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। अगर पिछले हफ्ते की बात करें तो बमुश्किल अमौसी एयरपोर्ट से 10000 यात्रियों ने ही सफर किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें