लखनऊ। निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित जनपद स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीषा द्विवेदी (सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय) ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे और जनपद सचिव अमित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालक वर्ग में आर्यन (राजकीय जुबिली कॉलेज) और आर्यन यादव (अमीनाबाद इंटर कॉलेज) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश कुमार दूसरे और कुणाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी (राजकीय हाईस्कूल, कुरौली) प्रथम, संजना द्वितीय और वंशिका रावत तृतीय स्थान पर रहीं।