फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्या अकादमी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आर्या अकादमी ने आसान मुकाबले में एनजेएस अकादमी को 38 रन से मात देते हुए एलसीए अंडर-13 टैलेंट सर्च क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। आर्या अकादमी के 161 रन के जवाब में एनजेएस अकादमी की टीम 123 रन बनाकर आउट हो गई। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में आर्यान अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए। ईशान ने 71 और प्रेम ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गोविंद ने चार और यशवीर ने दो विकेट लिए। जवाब में एनजेएस अकादमी की टीम 27.2 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। रितेश रावत (19) सर्वोच्च स्कोरर रहे। अर्चित, देवांश और अंश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें