अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
लखनऊ। शिव संस्कृति कला फाउंडेशन और नूपुर डांस अकादमी की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन हुआ। मुख्य अतिथि इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एसोसिएशन के सीईओ केवी पंत रहे। कथक कलाकार पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा व नेहा सिंह मिश्रा भी मौजूद रहे। आयोजक मीठू रॉय के संगीतकार पिता की स्मृति में जीवन स्मृति सम्मान के तहत डॉ. सुमित मलिक और डॉ. बीजू कुमार भगवती को नाद रत्न व डॉ. मंजुला पंत को नटराज नृत्य गौरव सम्मान दिया गया। गायन-नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।