फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल चलाने के विवाद में की थी पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब के आचरामऊ गांव में 32 वर्षीय विवाहिता सुनीता की हत्या के मामले में पुलिस ने संसारपुर अंडरपास के पास से आचरामऊ निवासी उनके पति अशोक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह के मुताबिक पूछताछ में अशोक ने बताया कि 16 नवंबर की रात की देर रात एक समारोह से लौटने के बाद मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में उसने पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसके बाद उसने पत्नी के घरवालों को उसके आत्महत्या करने की सूचना दी थी। इससे पहले इटौंजा के उदावतपुर गांव निवासी सुनीता के पिता पांचू ने मामले में अशोक, उसके दो भाइयों विनोद व सतीश के अलावा सतीश की पत्नी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें