सेना में भर्ती के लिए कानपुर छावनी में तीन अक्तूबर से दस अक्तूबर तक की रैली को खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है।
इस रैली की नई तिथि की घोषणा सेना भर्ती मुख्यालय बाद में करेगा। इससे पहले जुलाई में भी बारिश के कारण लखनऊ में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया था।
पढ़ें- बीटीसी में आवेदन का आज अंतिम मौका
इस भर्ती रैली में सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले जिलों के करीब 60 हजार अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था।
सेना में सैनिक जीडी, ट्रेड्समैन, लिपिक, एसकेटी और नर्सिंग सहायक के पदों के लिए कानपुर छावनी के सिविल एयरोड्रम क्षेत्र में होनी थी।
पढ़ें- 10 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द
प्लान के मुताबिक रैली में पांच अक्टूबर को लखनऊ के करीब दस हजार अभ्यर्थी लेना था। तीन अक्तूबर को महोबा के अभ्यर्थियों की रैली होनी थी।
पढ़ें- एक कदम दूर 6 हजार लेखपालों की भर्ती
चार को कानपुर देहात, 6 को उन्नाव, 7 को कानपुर नगर, 8 को बांदा, 9 को फतेहपुर और 10 को चित्रकूट जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रस्तावित थी।
दौड़ में शामिल होने के लिए सुबह पांच से नौ बजे तक टोकन देने का समय तय किया गया है।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...