लखनऊ। छावनी परिषद की ओर से कमांड मिलिट्री डेंटल सेंटर के सहयोग से शनिवार को सदर के मंगला देवी जूनियन हाईस्कूल में दांतों की सुरक्षा के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। परिषद के स्कूलों के 250 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। सीईओ अभिषेक राठाैड़ ने बताया कि कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों को माउथ स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। इनमें नियमित सफाई, दिन में दो बार ब्रश करना और मीठे व अस्वास्थ्यकर भोजन से परहेज शामिल रहा। संतुलित खानपान भी दांतों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छावनी परिषद के सभी छह विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।