फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अरमान के गीतों पर झूमे लखनवी

Sun, 07 Jan 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अरमान मलिक
विज्ञापन
लखनऊ। युवा दिलों की धड़कन गायक अरमान मलिक के लाइव शो ने शनिवार को युवाओं की धड़कनें तेज कर दीं। 2024 में अरमान का पहला बड़ा लाइव शो लखनऊ के इकाना फुटबॉल स्टेडियम में हुआ। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने अरमान के गानों का आनंद उठाया और जमकर थिरके। इस दौरान उनके पिता मशहूर म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक भी स्टेज पर खड़े नजर आए। इस मेगा कॉन्सर्ट में शामिल होकर अपने पसंदीदा सिंगर अरमान मलिक को पास से देखने के लिए स्टेज के पास भीड़ जमा रही। इस दौरान स्टेज के नीचे से ही उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवक-युवतियां बेताब रहे।
तुम्हें देखा तो ये समझा मैं क्यों दुनिया में आया हूं... गीत से अरमान ने शुरुआत की तो दर्शकों के शोर से स्टेडियम गूंज उठा। इसके बाद अरमान ने सब तेरा, वजह तुम हो..., बोल दो ना जरा... और हुआ है आज पहली बार... जैसे गाने सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

हारने पर कॅरिअर खत्म नहीं, शुरू होता है : अरमान

अनुराग सिंह



लखनऊ। इकाना में आयोजित कंसर्ट से पहले बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। साथ ही शहर से जुड़ी बचपन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में इससे पहले कभी कोई परफॉर्मेंस नहीं दी। मैं यहां अपने प्रशंसकों से मिलना और उनके साथ गाना चाहता हूं। यही वजह है कि वर्ष 2024 का पहला शो इस शहर में रखा।

अरमान ने बताया कि खुद के दम पर एक अलग पहचान बनाने के लिए अलग राह चुनी और घर का पहला गायक बनकर निकला। दस वर्ष की उम्र में मैंने रियालटी शो से शुरुआत की, जिसमें आठवें नंबर पर रहा। तभी से मेरा मानना है कि शो में हारने के बाद कॅरिअर खत्म नहीं बल्कि शुरू होता है।

अरमान ने बताया कि अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु भाषा बोलना जानता हूं। दस से ग्यारह भाषाओं में गा लेता हूं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म मैं अटल हूं, में मैंने श्रेया घोषाल के साथ गाना गाया है। साथ ही मेरे कई एलबम जल्द आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें