अर्जक संघ के 59 वें स्थापना दिवस पर रविवार को कैसरबाग के गांधी भवन के करन भाई सभागार में समारोह
लखनऊ। अर्जक संघ के 59 वें स्थापना दिवस पर रविवार को कैसरबाग के गांधी भवन के करन भाई सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तमिलनाडु सरकार के आंतरिक मामलों के सचिव जी.करुणानिधि ने कहा कि पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर के आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस आंदोलन के सामानांतर उत्तर भारत में अर्जक संघ ने महत्वपूर्ण काम किया है। प्रसिद्ध लेखक विद्या भूषण रावत ने कहा कि आंबेडकर और पेरियार की मानवतावादी विमर्श को समाज में उतारने में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान है। डाॅ.लाल रत्नाकर ने कहा कि अर्जक संघ ने सांस्कृतिक वर्चस्ववाद के खिलाफ चुनौती दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने की। संचालन डाॅ.दिलीप गौतम ने किया। इस मौके डाॅ.अनूप पटेल, मनोज पासवान, चंद्रभान यादव, कामरेड राहुल यादव, सुनील वर्मा, मुरली मनोहर कनौजिया, श्यामू चौधरी आदि मौजूद रहे।