लखनऊ। बालागंज क्षेत्र में सोमवार को तड़के छापे के दौरान 16 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां टीम व लोगों में नोकझोंक भी हुई। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल के मुताबिक एसडीओ अवधेश प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में यासीनगंज, महबूबगंज, ओल्ड बालागंज, अंबरनगंज, रामनगर, करीमगंज में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शानू, सलीम, रईसा बानो, जीनत, राजवी, मुदस्सिर परवेज, चमन, मोहम्मद उस्मान, कल्लू, आफाक, शाहनवाज, शहादत, खालिद, शायरा, अलीशेर व इरशाद कटिया से बिजली चोरी करते मिले। इस पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।