महिला संविदा परिचालकों को दिए नियुक्तिपत्र।
- फोटो : महिला संविदा परिचालकों को दिए नियुक्तिपत्र।
लखनऊ। परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ क्षेत्र में आयोजित रोजगार मेले में 81 महिला संविदा परिचालकों का चयन किया गया है। इन्हें बुधवार को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि गत एक अप्रैल को महिला संविदा परिचालक भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया था। इसमें कुल 178 महिला अभ्यर्थियों में से 81 सेलेक्ट हुई थीं। शेष 97 अभ्यर्थियों के आवेदन सही नहीं थे। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देकर उनके विकल्पों के आधार पर डिपो आवंटित कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने आगे बताया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) सुधा की उपस्थिति में सभी चयनित महिला संविदा परिचालकों को नियुक्ति आदेश पत्र सौंपे गए।