फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आईटीआई में दाखिला पाने के लिए 28 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 04 Aug 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों  (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है। छात्र ऑनलाइन 28 अगस्त मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों  (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है। छात्र ऑनलाइन 28 अगस्त मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र एक ही आवेदन से राजकीय, निजी या फिर दोनों में दखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि वेबसाइट पर आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया दी गई है। छात्र पहले समझ लें फिर आवेदन करें। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है। छात्रों को शुल्क भी ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा। छात्र एक ही आवेदन फॉर्म भरेंगे। एक फॉर्म से सरकारी व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए अलग-अलग मेरिट निकाली जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित है। हालांकि अंतिम तिथि बढ़ने की भी संभावना है।

हेल्पलाइन से ले सकते हैं सहायता
आवेदन में किसी प्रकार की समस्या हो तो इसके लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। छात्र फोन नंबर 0522- 4047658, 9628372929, हेल्पडेस्क नंबर 0522- 4150500, 7897992063 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें