राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है। छात्र ऑनलाइन 28 अगस्त मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र एक ही आवेदन से राजकीय, निजी या फिर दोनों में दखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि वेबसाइट पर आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया दी गई है। छात्र पहले समझ लें फिर आवेदन करें। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है। छात्रों को शुल्क भी ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा। छात्र एक ही आवेदन फॉर्म भरेंगे। एक फॉर्म से सरकारी व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए अलग-अलग मेरिट निकाली जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित है। हालांकि अंतिम तिथि बढ़ने की भी संभावना है।
हेल्पलाइन से ले सकते हैं सहायता
आवेदन में किसी प्रकार की समस्या हो तो इसके लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। छात्र फोन नंबर 0522- 4047658, 9628372929, हेल्पडेस्क नंबर 0522- 4150500, 7897992063 पर संपर्क कर सकते हैं।