फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएचडी में प्रवेश के लिए अब 28 तक करें आवेदन

Sun, 22 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं तो अभी भी आपके पास मौका है। शनिवार को विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। अभ्यर्थी रेगुलर व पार्ट टाइम दोनों मोड में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी थी। वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के लिए 1000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें