फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत डीएम ने मंगलवार को जिला प्रबंधक, सामान्य सुविधा केंद्र संचालकों की फिजिकल व वर्चुअल बेैठक की।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि बिना शर्त व गारंटी के पांच लाख रुपये तक के कर्ज के लिए 31 मार्च से पहले आवेदन करने पर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता से छूट दी गई है। ऐसे युवाओं का कर्ज स्वीकृत होने के बाद प्रशिक्षण पूरा करा लिया जाएगा। डीएम ने सामान्य सुविधा केंद्र संचालकों को उद्योग व सेवा के विभिन्न क्षेत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस योजना से जोड़ें। संचालकों को न्यूनतम 100 आवेदन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 20 जनवरी तक का समय दिया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें