लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल bbaauadm.samarth.edu.in/2026/ पर पंजीकरण करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. लता बाजपेई सिंह ने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट bbau.ac.in पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका और प्रवेश विवरणिका से प्राप्त की जा सकती है। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी विवि के टोल फ्री नंबर 18001805789 पर संपर्क कर सकते हैं।