माध्यमिक शिक्षा विभाग में कला विषय के सहायक अध्यापक पद पर लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए 29 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि कला विषय मे पुरूष शाखा में 24 और महिला शाखा में 114 अभ्यर्थी चयनित हुए है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थियों को 29 अक्तूबर से 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट 28 अक्तूबर को खुल जाएगी, अभ्यर्थी रिक्त पदों की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।