विभिन्न कोर्सों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए सामान्य छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने स्टूडेंट्स से कहा है कि वे 5 नवंबर तक आवेदन करके फॉर्म का प्रिंट आउट अपने हेड/डीन से प्रमाणित कराकर सीपीएमटी भवन में जमा करना सुनिश्चित करें।
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।