परिवहन विभाग की ओर से ऑनलाइन नए ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने पर लगी रोक हटा ली गई है। अब 6 जुलाई से नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
हालांकि इस दौरान आरटीओ कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा और तीन शिफ्टों में 33 फीसदी ही आवेदकों को बुलाया जाएगा।
दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 22 मार्च से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर रोक लगा दी गई थी।