लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चे को कक्षा छह से 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई मौका मिलेगा।इन्हें रहने व खाने की सुविधा भी मुफ्त में मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। प्रवेश के लिए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से पात्र बच्चे आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को होगी। इसके लिए वेबसाइट www.vidyagyan.in पर सभी जानकारियों को भरना होगा।
ये है पात्रता
- आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का रहने वाला हो।
- परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये हो।
- बालक की न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम 11 वर्ष हो। 01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच जन्म हुआ हो।
- बालिका की न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम 12 वर्ष हो। जन्म 1 अप्रैल 2014 से 2016 के मध्य हुआ हो।