लखनऊ। भाऊराव देवरस सेवा न्याय की ओर से संचालित महामना शिक्षण संस्थान में निशुल्क प्रवेश के लिए पांच जून तक आवेदन होंगे। संस्थान के सचिव रंजीव तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी जिन्हें आईआईटी जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है, लेकिन किसी वजह से कोचिंग शुरू नहीं कर पा रहे हैं वे निशुल्क तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से निशुल्क छात्रावास, भोजन, लाइब्रेरी व अन्य की सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (संवाद)