लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2025 सत्र में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड और ऑनलाइन मोड में 280 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक के जरिये ओडीएल और https://ignouiop.samarth.edu.in/लिंक से ऑनलाइन मोड में 15 जुलाई 2025 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।