लखनऊ। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ गई है। 17 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक सरकारी विद्यालय से 10-10 बच्चों का आवेदन कराने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया बढ़ने के बाद जिन ब्लॉकों के स्कूलों से कम आवेदन हुए थे, वहां आवेदन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि नवोदय में पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।