फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : नोएडा में तीन हजार करोड़ की लागत से बनेगा अपैरल पार्क, दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 16 Jul 2022 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एमएसएमई विभाग की सौ दिन की उपलब्धियां बताते हुए राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से पावरलूम संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए  मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना के नाम से एक नई योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि नोएडा में तीन हजार करोड़ की लागत से अपैरल पार्क स्थापित किया जाएगा। इसमें 115 वस्त्र इकाइयां स्थापित की जाएगी और दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पार्क के लिए जमीन की व्यवस्था हो गई है।

विज्ञापन


लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एमएसएमई विभाग की सौ दिन की उपलब्धियां बताते हुए राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से पावरलूम संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए  मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना के नाम से एक नई योजना शुरू की जाएगी। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक विद्युत ऊर्जा की खपत कम होगी। 

प्रदूषण में कमी के साथ वस्त्र उत्पादन की लागत में भी कमी आएगी और बुनकरों को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पॉलिसी-2017 में नवाचार को शामिल करते हुए टेक्सटाइल पॉलिसी-2022 का ड्राफ्ट तैयार करके शासन को भेजा है। नई पॉलिसी  से प्रदेश में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में निवेश में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी तथा अधिकारिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई एमएसएमई नीति-2022 भी जल्द लागू की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 जून को आयोजित मेगा लोन मेले में एक लाख 90 हजार लाभार्थियों को 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। एमएसएमई अधिनियम के तहत 100 दिनों में 73 उद्यम स्थापित हो चुके हैं। अब तक 7202 उद्यम अधिनियम के  तहत स्थापित हुए है। सचान ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की उपलब्ध्यिं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रयागराज में ऊनी धागा प्रशोधन केन्द्र की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। प्रयागराज में ही गोबर गैस प्लाण्ट की स्थापना कार्य शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना योजनाओं बैंकों ने 2313 ऋण आवेदन स्वीकृत कर 1120 इकाइयों को ऋण दिया है। खादी उत्पादन केन्द्रों ने 17,453 मीटर खादी वस्त्र का उत्पादन किया जा चुका है। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल और निदेशक मनीष चौहान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें