लखनऊ। जानकीपुरम स्थित सरगम अपार्टमेंट में बुधवार को सरगम अपार्टमेंट रेजिडेंट एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें अनुरोध कुमार राय लगातार दूसरी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुने गए। मणि गुप्ता उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह सचिव और मुकेश तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। राय ने कहा कि एक वर्ष में सरगम अपार्टमेंट की सुरक्षा, सफाई और पार्क के विकास आदि के काम हुए, जो जारी रहेंगे। सरगम लखनऊ की सबसे बेहतर और सुरक्षित सोसाइटी में से एक है और रहेगी।