केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम अखिलेश द्वारा बैंक व एटीएम की लाइन में लगे लोगों की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा देने पर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
बुधवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि मुआवजा देने से सपा सरकार के पाप धुल नहीं जाएंगे। पहले उन्होंने लाइन में लगे लोगों पर लाठी चलवाई और अब मुआवजा देकर जनता की सहानुभूति बटोर रहे हैं।
गौरतलब है कि यूपी सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि नोटबंदी के बाद अपने पैसे बदलने के लिए लाइन में लगे जिन लोगों की मौत हुई सरकार उनके परिवारीजनों को दा-दो लाख रुपये का मुआवजा देगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कालेधन की अर्थव्यवस्था को रोकने के लिए क्रांतिकारी फैसला लिया है। यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा। इस फैसले से अभी तकलीफ हो रही है पर इससे किसानों व गरीबों को फायदा होगा।