फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार से एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। इसमें 18 अगस्त तक विविध कार्यक्रम होंगे। पहले दिन प्रॉक्टर कार्यालय से कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों और विश्वविद्यालय की कठोर नीति के प्रति जागरूक किया गया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने रैगिंग की रोकथाम को सबकी जिम्मेदारी मानने का आह्वान किया। प्रो. सुनीता मिश्रा ने छात्रावासों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें