फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राही के 30 गांवों के 12 पंचायत सचिवों से जवाब तलब

Tue, 05 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर सिस्टम के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने का है फरमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर सिस्टम के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन राही ब्लॉक की 30 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरों के संबंध में मांगी गई रिपोर्ट अब तक नहीं दी गई है। मामले में एडीओ पंचायत ने 12 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। सही जवाब न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
एडीओ पंचायत सईद अहमद ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सचिवालय के लिए कुर्सी, मेज, अलमारी, इनर्वर, दरी, पंखे, कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे आदि खरीदने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बजट भी दिया गया है। ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरों के संबंध में फोटो सहित रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक 30 पंचायतों के सचिवों ने रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी विजय प्रताप भारती, पूर्णिमा सिंह, सर्वेश कुमार मिश्रा, अविनाशचंद्र सोनकर, कोमल पटेल, हंसराज सिंह, नंदिनी सिंह, सुशीला मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी सुषमा वर्मा, आराधना सिंह, विकास सिंह, आलोक रंजन सिंह को नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें