लखनऊ। चिनहट के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट निवासी आशुतोष कुमार ने गाजीपुर थाने में आर संस इंफ्रा के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि मार्च 2012 में उन्होंने बिल्डर से चार हजार वर्ग फीट जमीन बुक कराई थी। किस्तों में उन्होंने 2018 तक कुल सात लाख 77 हजार छह सौ रुपये भी जमा कर दिए। पीड़ित का कहना है कि आर संस इंफ्रा के संचालक आशीष श्रीवास्तव और उनके कर्मचारियों से संपर्क किया तो वे टालमटोल करने लगे। कई बार कहने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री की और न ही कब्जा दिलाया। परेशान होकर पीड़ित ने डीसीपी उत्तरी से शिकायत की। इसके बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई। आर संस कंपनी के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।