फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2.97 लाख उपभोक्ताओं को एक और मौका

Tue, 02 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने से वंचित दो लाख 97 हजार उपभोक्ताओं को एक और मौका दिया गया है। अब ये उपभोक्ता 16 जनवरी तक पंजीकरण कराकर सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


आठ नवंबर से शुरू की गई योजना 31 दिसंबर को समाप्त होनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोग लाभ पाने से वंचित रह गए। इसको देखते हुए लोगों को एक मौका और दिया गया है। अब तक 1.25 लाख उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 93 करोड़ रुपये जमा किए। योजना के तहत चार लाख 22 हजार उपभोक्ता पात्र पाए गए। इन उपभोक्ताओं का 562 करोड़ बिजली का बिल बकाया है।
31 दिसंबर तक सवा लाख लोग ही इसका लाभ उठा पाए। अब भी दो लाख 97 हजार लोग योजना से वंचित हैं। इन उपभोक्ताओं का 469 करोड़ रुपये बकाया है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता रामनरेश ने बताया कि ओटीएस की समय सीमा बढ़ा दी गई है। वंचित लोग 16 जनवरी तक लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें