फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो हॉटस्पॉट हटे, दो बढे़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के लिहाज से अति संवेदनशील हॉटस्पॉट इलाकों में से दो में 28 दिन से कोई मरीज न मिलने से इन्हें हॉटस्पॉट से हटा दिया गया है तो वहीं निशातगंज और अमीनाबाद में नए मरीज मिलने से इन्हें हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है। अब शहर में आठ हॉटस्पॉट फिर से हो गए हैं। राजधानी के हॉटस्पॉट इलाका खंदारीलेन लालबाग में 28 दिन तक कोई भी केस न आने पर उसे हॉटस्पॉट से बाहर कर दिया गया है। इसी तरह बेहद संवेदनशील इलाका तोपखाना कैंट में भी कोई नया केस न आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया चिक मंडी में बुधवार को और निशातगंज में सोमवार को केजीएमयू नर्स और मंगलवार को उसकी भतीजी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह इलाके सघन आबादी वाले है। ऐसे में संक्रमण यहां पर और न फैले इसे लेकर दो नए हॉटस्पॉट बढ़ाए गए है। मौलवीगंज का चिक मंडी इलाका और निशातगंज की पांचवीं गली को हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां से नये पॉजिटिव केस मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। ये आठ हॉटस्पॉट बचे मस्जिद अलीजान, कैंट के आसपास। फूलबाग नजरबाग के आसपास क्षेत्र। नया गांव पश्चिम नजीराबाद रोड। कटरा आजमबेग नियर एक्ज़न स्कूल नख्खास कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आसपास नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आस पास का क्षेत्र -मौलवीगंज का चिक मंडी इलाका - निशातगंज की पांचवीं गली 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें