फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की 91वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी और भजन संध्या कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। कभी कल्याण सिंह के निकटस्थ रहे जलोटा के स्वर से राजधानी की महफिल राममय हो गई। मीरा हो गई मगन... से शुरू हुई भजन संध्या की रफ्तार ने अच्युतम् केशवम् राम नारायणम्... के साथ श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया।
विज्ञापन

श्रद्धेय कल्याण सिंह सेवा न्यास एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महापौर संयुक्ता भाटिया ने की। न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया, महामंत्री प्रशांत त्रिपाठी, कैप्टन सुभाष ओझा, राधेश्याम गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, मनोहर सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, उदयभान सिंह, संजय रस्तोगी, राकेश पांडेय, अजय अग्निहोत्री, संजय पांडेय, विमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें