फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शनिवार को अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। संकल्प से सिद्धि तक थीम पर आधारित इस समारोह में अमिता बाजपेई और स्वाति शर्मा को अपराजिता आरोहण सम्मान मिला। आशा श्रीवास्तव ने गीत और मालविका शरद ने नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्था अध्यक्ष सीमा ने महिलाओं के लिए संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शिशिर कुमार पांडेय ने मैगजीन अपराजिता संवाद और कैलेंडर का विमोचन किया। लेखिका बरखा सिंह की पुस्तक वामांग और डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव की पुस्तक कविताओं का कारवां का भी विमोचन हुआ। साथ ही गुंजन वर्मा, डॉक्टर करुणा पांडे, अद्रिजा घोष सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। संरक्षक अंजली सक्सेना, डॉक्टर क्षितिज शुक्ला और संस्थापक डॉक्टर अनुपमा श्रीवास्तव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें