उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (एएनएम) भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम शनिवार शाम जारी कर दिया। 9212 पदों के सापेक्ष 8831 अभ्यर्थियों का एएनएम के पद पर चयन किया गया है। आयोग ने तीन महीने की अवधि में एएनएम भर्ती परीक्षा कराकर अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित 921 पदोंके सापेक्ष आयोग को 644 योग्य अभ्यर्थी मिले हैं। शेष 277 पदों पर अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
आयोग की ओर से एएनएम के 9212 पदों पर भर्ती के लिए 8 मई 2020 को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने 26 मई को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर 17,713 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया था। अनारक्षित वर्ग के 5142, अनुसूचित जाति के 1345, अनुसूचित जनजाति के 40, ओबीसी के 1660 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 644 अभ्यर्थी चयनित हुई है।