ग्लेशियरों पर शोध के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की अंकिता का चयन
लखनऊ। पश्चिमी हिमालय के हिमनदों व जलवायु परिवर्तन पर इनकी प्रतिक्रिया के अध्ययन के लिए देशभर से चुने गए 20 शोधार्थियों में लखनऊ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी अंकिता कुमारी का भी चयन हुआ है। लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। लखनऊ निवासी अंकिता भूविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीत कुमार के निर्देशन में शोध कर रही हैं। देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रायोजित तीन-सप्ताह के इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर से पश्चिमी हिमालय में स्थित ग्लेशियर अध्ययन केंद्र की अगुआई में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मचोई हिमनद, द्रास उप-नदी क्षेत्र, पश्चिमी हिमालय में किया जा रहा है, जो सोनमर्ग से करीब 26 किलोमीटर दूर है।