लखनऊ। पीएम श्री बेसिक स्कूल काकोरी में प्रधानाध्यापक अंजलि सक्सेना का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देने, नवोदय स्कूल में दाखिले, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा समेत अन्य गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन व सहभागिता के लिए अंजलि को यह पुरस्कार मिलेगा। अंजलि ने बताया कि सीतापुर के मछरेहटा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बघौना में 10 मार्च 1995 को सहायक शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। छह अगस्त 2002 को तबादले के बाद वह काकोरी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुशहालगंज आईं। अब यह स्कूल कंपोजिट विद्यालय हो गया है।