फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकायत से नाराज पड़ोसियों ने महिला को पीटा, पथराव

विज्ञापन
बीकेटी के महिगवां के रायपुर बाबू गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुआ विवाद।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां के रायपुर बाबू गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत करने से नाराज पड़ोसियों ने सुभाषिनी को पीट दिया। उनका बेटा भी घायल हो गया। आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया। पीड़िता ने थाने में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुभाषिनी के मुताबिक बुधवार को उन्होंने नाली की निकासी के विवाद और मारपीट को लेकर पुलिस से आरोपियों की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह पुलिस गांव पहुंची थी। मामला शांत करवाकर पुलिस लौट गई। सुभाषिनी का आरोप है कि दोपहर दो बजे मामले को लेकर छह लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आए बेटे को भी पीटा। दोनों भागे तो आरोपियों ने घर पथराव कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। वीडियो वायरल होने पर एसीपी बीकेटी ने इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता को कार्रवाई का आदेश दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें