रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू कलह से परेशान ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। रविवार को उसका शव ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बरामद किया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। घर वालों में रोना पिटना मचा है। भदोखर थाना क्षेत्र के जनेसरा गांव के रहने वाले रवी (40) पुत्र जगदीश पारिवारिक कलह से परेशान रहता था। जगतपुर थाना क्षेत्र के अहिरन की डिगही के पास वह शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। परिजन व पुलिस ने खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी टेल के पास शव बरामद किया गया। मृतक की पत्नी ज्ञानवती व बेटे धीरज ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। थानेदार श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संवाद