फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे पर रखा शव

Tue, 05 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन


रायबरेली-ऊंचाहार। विवाहिता की मौत पर सोमवार की देर शाम परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने विवाहिता का शव रखकर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने करंट लगाकर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी। कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और उल्टा वहांं से भगा दिया। सीओ सदर वंदना सिंह, सदर कोतवाल संजय त्यागी ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इससे काफी देर तक अफरातफरी रही।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी आरती (३०) पत्नी संजीत कुमार सोमवार की सुबह घर पर बिजली के बोर्ड में कूलर का प्लग लगा रही थी। इस दौरान तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जानकारी होने पर घर वाले उसे जगतपुर सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम जिला मुख्यालय पर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन सिविल लाइंस चौराहा पहुंचे। परिजनों ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सिविल लाइंस चौराहा के पास विवाहिता का शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मृतक आरती के भाई संजय यादव ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की दहेज की खातिर हत्या कर दी गई है। ऊंचाहार कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से विवाहिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें