लखनऊ विवि में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित परिचर्चा।
लखनऊ। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने कहा कि अंडमान को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और सुरक्षित बनाने के लिए एक विजन दस्तावेज तैयार होगा। इसमें प्राकृतिक उपायों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर भी विचार किया जाएगा। यह घोषणा लखनऊ विवि में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित एक परिचर्चा में की गई। शर्मा ने कहा कि अंडमान पर्यटन के लिए काफी अहम है। समुद्र के बीच स्थित 836 द्वीपों के समूह में पर्यटकों को आकर्षित करने की असीम संभावनाएं हैं। अब यहां के पर्यटन को नई दिशा देने का समय आ गया है। प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों से बचाव के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखते हुए पर्यटकों के लिए नए आकर्षण केंद्र तैयार किए जाएंगे।
लखनऊ विवि में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित परिचर्चा।
लखनऊ विवि में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित परिचर्चा।
लखनऊ विवि में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित परिचर्चा।