फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शताक्षी को हराकर अनन्या ने जीता एकल खिताब

विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता अनन्या
विज्ञापन
लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या जैन ने आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के युगल वर्ग में तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी खिताबी जीत दर्ज की। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी मेें आयोजित महिला एकल फाइनल में तीसरी वरीय अनन्या जैन ने चौथी वरीय शताक्षी चौधरी को हराया। मुकाबले में स्कोर 3-3 से बराबर था, तभी शताक्षी ने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच छोड़ दिया और अनन्या को विजेता घोषित किया गया। शताक्षी ने सौमित्रा के साथ युगल फाइनल में तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी की जोड़ी के सामने चुनौती पेश की। मैच में शगुन व इरम ने 4-6, 6-1, 10-4 की जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। शताक्षी व सौमित्रा ने पहला सेट जीता। शगुन व इरम ने दूसरे सेट में वापसी की। निर्णायक तीसरे सेट में दोनों जोड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अंत में शगुन और इरम की जोड़ी सुपर टाईब्रेक में जीत से युगल विजेता बनी।

प्रतियोगिता की विजेता अनन्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें